Vandana Katariya

उत्तराखंड की शान महिला के लिए अभिमान टोक्यो ओलंपिक में पूरे विश्व को अपने हॉकी का जादू दिखाने वाली उत्तराखंड की हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया ये भारतीय फील्ड हॉकी प्लेयर है... ये इंडियन टीम में फॉरवर्ड प्लेयर के तौर पर खिलती है वंदना का जन्म 15 अप्रैल 1992 को उत्तराखंड में हुआ। इनके पिता नाहर सिंह बी एच ई एल में काम करते हैं।वंदना एक साधारण परिवार से है वंदना कटारिया पढ़ाई के दौरान स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेती थी.. इनके खेल की शुरुआत को खो -खो से हुई थी. साल 2002 में खो-खो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वंदना ने रिकॉर्ड बनाया था... एक दिन जब वो स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में खो खो खेल रही थी, उसी वक्त जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार ने उन्हें देखा वो उनकी फुर्ती से काफी प्रभावित हुए और हॉकी खेलने के लिए प्रेरित किया। वंदना ने उत्तराखंड के लिए तीन राष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले 2002 से 2005 तक वंदना ने रोशनाबाद स्टेडियम में खेल की बारीकियां सीखी इस दौरान वंदना ने तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया साल 2004 में सहारनपुर में हुए आल इंडिया टूर्नामेंट में वंदना ने हरियाणा के खिलाफ दो गोल लगाकर टीम को जिताया।कटारिया को भारतीय जूनियर टीम में 2006 में लिया गया और 2010 में इन्हें सीनियर राष्ट्रीय टीम लिया गया। वंदना को साल 2013 में जर्मनी में हुए जूनियर विश्व कप चुना गया इसमें वंदना में कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। साल 2013 में जर्मनी में जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में 4 मैचों में 5 गोल करके अपने खेल का जलवा बिखेरा।इस टूर्नामेंट में भारत की टॉप स्कोरर थी। ये पिछले कुछ सालों में भारत के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। जिसमें उन्होंने चार मैचों में 5 गोल किए थे एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि जब उन्हें ब्रोंज मेडल मिला वो पल मेरे लिए अनमोल पलों में से एक है मेरे पिता को मीडिया वालों ने बुलाया और तब उनकी आंखों में आंसू थे. मेरे पिता को मुझ पे गर्व है... इन्होंने 100वी टोपी कनाडा के खिलाफ साल 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में ग्लासगो स्कॉटलैंड में जीती थी। इन्होंने सीनियर नेशनल टीम के लिए 200 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टोक्यो ओलंपिक 2021 में हैट्रिक लगाने के बाद वंदना कटारिया पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बन गई जिन्होंने तीन गोल एक साथ करके इतिहास रचा.... उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए की धनराशि पुरस्कार में दी। इसके साथ ही उन्हें 8 अगस्त 2021 को तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया उत्तराखंड में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाता है। वंदना कटारिया को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने 11 लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मान दिया। साल 2021 में वंदना कटारिया को अर्जुन पुरस्कार महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के द्वारा राष्ट्रपति भवन दिल्ली में दिया गया और इसके बाद साल 2022 में वंदना को पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया.. वंदना कटारिया को महिला सशक्तिकरण के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया....